बस्ती। दीपावली पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक-दूसरे को बधाई देने के साथ मिठाई भी बांटी। लोगों ने अपने चिर परिचितों को उल्लास में मिठाई एवं अन्य उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। सुबह से शुरू यह सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक, एक्स, वाट्सएप, इंस्टाग्राम पर बधाइयों का तांता लगा रहा। सामाजिक कार्यकर्ता, नौकरी पेशे से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि सभी सोशल मीडिया पर बंधाई संदेश के साथ छाए रहे। वहीं लोगों के घरों पर त्योहार के चलते शुभ चिंतकों का आना जाना लगा रहा। लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार करते नजर आए। डीएम रवीश गुप्ता, एसपी अभिनंदन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जनपदवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। संवाद