कलवारी। पुलिस ने गरीब परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दलित बस्ती कलवारी और झारखंडेश्वर मंदिर, गायघाट में जाकर बच्चों व परिजनों को मिठाई, पटाखे और मोमबत्तियां वितरित कीं। पुलिस कर्मियों ने सभी को सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक लालजी यादव, चौकी प्रभारी गायघाट राम मणि उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान और बच्चों के उल्लास ने दीपावली की शाम को और भी रोशन बना दिया। संवाद