संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से मंगलवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शांति देवी आरएनसिंह मेमोरियल कॉलेज में हुआ।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग जूनियर 100 मीटर रेस में स्वाती उपाध्याय व सीनियर वर्ग में प्रतिमा मिश्रा, 800 मीटर जूनियर में शगुन सिंह, 400 मीटर में शिवांगी उपाध्याय, 200 मीटर जूनियर वर्ग में तनु सिंह ने बाजी मारी।
ऊंची कूद में शिवांगी उपाध्याय, प्रतिमा मिश्रा का दबदबा रहा। लंबी कूद में प्रतिमा, नाजिया बानो विजयी रहीं। कबड्डी सीनियर में ममता मौर्या, वालीबॉल में आशिका वर्मा का प्रदर्शन बेहतर रहा। बालक वर्ग जूनियर रेस में हरिशंकर, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, आनंद सिंह, अर्नव सिंह, गुलाम रसूल का दबदबा रहा।
गोला क्षेपण जूनियर में हरिशंकर, गोला क्षेपण सीनियर में गुलाम रसूल पहले स्थान पर रहे। ऊंची कूद जूनियर में विवेक सक्सेना, सीनियर में आदित्य सिंह, लंबी कूद जूनियर में रेहान पठान, सीनियर में आनं सिंह अव्वल रहे।
मुख्य अतिथि ब्यूटी सिंह व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय के अलावा राजेश कुमार उपाध्याय, मनोजधर द्विवेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, जेमिनी खान, अंजू सिंह, शैलेष यादव आदि मौजूद रहे।न
हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद