रुधौली राजकीय महाविद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. नसीर हसन ने किया। 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र बहादुर व रीमा प्रथम रहीं।
मोनिका चौधरी व किशन लाल गुप्ता द्वितीय, चांदनी मौर्या व कृष्ण वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड में स्वतंत्र बहादुर व रीना प्रथम, शेषकली व कृष्ण वर्मा द्वितीय, रिशु व बदूद आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में स्वतंत्र बहादुर व शेषकली प्रथम, चांदनी मौर्या व कृष्ण वर्मा द्वितीय, अंजनी चौधरी व किशन लाल गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
ऊंचीकूद में शशिकला व कृष्ण वर्मा प्रथम, अंजनी चौधरी व किशन लाल गुप्ता द्वितीय और रीमा गौड़ व भानू प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जगदीश यादव, डाॅ. शैलजा, डाॅ. राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।