फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लघुशंका करने उठे मजदूर की छत से गिरकर मौत

Thu, 06 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के मलिकपुरवा में मंगलवार की देर रात छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन

मलिकपुरवा निवासी विमल कुमार (43) मेहनत-मजदूरी करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मंगलवार को विमल छत पर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पेशाब करने के लिए उठे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर छत से नीचे जा गिरे। उनके सिर, कमर, सीने समेत पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक विमल की मौत हो चुकी थी। विमल की मौत से पत्नी अनीता, दो बच्चों व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें