फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में रेंजर समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में रेंजर समेत तीन निलंबित
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर को मुख्यालय से किया गया संबद्ध, रोपे गए पौधे और पौधशाला की सुरक्षा का नहीं किया इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। पौध रोपण कार्यक्रम में अनियमितता के आरोप में रेंजर सहित तीन को डीएफओ ने निलंबित कर दिया। डीएफओ नवीन शाक्य ने बताया कि डिप्टी रेंजर को मंडल मुख्यालय कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

रेंज के भीटी मिश्र (हसीनाबाद) बीट पर रोपे गए पौधे और पौधशाला की सुरक्षा के लिए लाखों रुपये शासन से मिले थे। योजना में पिलर व तार से घेराबंदी कर पौधों को जानवरों से सुरक्षित करना था। थाने के निकट पौधशाला को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ लगाया जाना था। बावजूद इसके घेराबंदी नहीं कराई गई। विभागीय जांच में पौधों की सुरक्षा के लिए आए तार और पिलर हर्रैया पौधशाला में रखे मिले। लापरवाही बरतने के आरोप में डीएफओ ने रेंजर विनोद कुमार नायक, वन रक्षक राजेंद्र राम वर्मा, पौधशाला प्रभारी प्रेम प्रकाश कन्नौजिया को निलंबित कर दिया। डिप्टी रेंजर अजय शंकर शुक्ला को जिला कार्यालय से संबद्ध कर दिया। डीएफओ ने बताया कि जांच में लापरवाही व अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें