फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्धों से पूछताछ, महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
मुंडेरवा क्षेत्र में भ्रमण करती सीओ रुधौली स्व​र्णिमा सिंह।
विज्ञापन
मुंडेरवा। मिशन शक्ति- 5 के तहत क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने पुलिस टीम के साथ रविवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कस्बा, किठुऊरी, त्रिमूर्ति तिराहा का भ्रमण किया। इस दौरान आसपास घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

उन्होंने कस्बा तिराहा पर महिला सशक्तीकरण से संबंधित कानून की आमजन को जानकारी दी। कहा कि महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस तत्पर है। इसके लिए तमाम व्यवस्था संचालित की गई है। सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर लांच किए गए हैं।
महिलाओं को किसी तरह की उत्पीड़न जैसी समस्या हो तो वुमेन पाॅवर हेल्पलाइन नंबर-1090 पर शिकायत करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 है। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन- 191, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर कभी भी मदद ली जा सकती है। इन नंबरों को याद रखना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध बेझिझक आवाज उठाई जाए। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें