मिशन शक्ति: पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में आयोजित की गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मिशन शक्ति (फेज-04) के विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में दौड़ तथा गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार चौहान ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में आरक्षी नाजिया खातून को प्रथम, आरक्षी अंकिता मल्ल द्वितीय और शालू वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष वर्ग 1600 मीटर दौड़ में आरक्षी निर्भय नरायण सिंह को प्रथम, आरक्षी नीरज यादव को द्वितीय व आरक्षी विनेश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
गोला फेंक प्रतियोगिता में आरक्षी सुषमा सिंह को प्रथम, आरक्षी सोनी भारती को द्वितीय व आरक्षी शालू वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनीता यादव, प्रभारी यातायात व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।