बस्ती। 47वीं यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय पदमापुर में आयोजित शिविर में ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दूबे ने निरीक्षण किया। इससे पहले ग्रुप कमांडर को कैडेट्स ने गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
कर्नल प्रशांत कुमार के नेतृत्व में 169 वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन बृहस्पतिवार को शिविर में कर्नल दूबे ने फायरिंग रेंज का निरीक्षण किया। इसके बाद कर्नल ने सीएलपी के लिए बनाए गए पांच पोस्टों का अवलोकन किया गया। कर्नल ने कैडेट्स के युद्धाभ्यास ड्रिल के अलावा कूक हाउस, मेस, लिविंग एरिया आदि का भी निरीक्षण किया। अंत में कर्नल दूबे ने कैडेस्स को संबोधित करते हुए विभिन्न संस्मरणों को भी सुनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, कैप्टन राजेंद्र बौद्ध, कैप्टन संदीप कुमार, लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।