फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध के ठोकरों के पास शुरू हुई सरयू की कटान

विज्ञापन
विक्रमजोत विकासखंड क्षेत्र मे सरयू नदी में हो रहा कटान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
तटबंध के ठोकरों के पास सरयू की कटान शुरू
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार को दिन में दो बजे 91.64 दर्ज किया गया। जो चेतावनी स्तर %ए% से करीब नौ सेंटीमीटर नीचे है। जबकि बारिश के कारण लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ठोकरों के पास कटान भी शुरू हो गई है।
गोंडा जिले की सीमा से सटे गांव घघौआ, मांचा, केशवपुर, बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चांदपुर में नदी लगातार कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही है। अधूरे पड़े लोलपुर विक्रमजोत बांध के नवनिर्मित ठोकरों पर बाढ खंड की ओर से कोई भी कार्य नहीं किया गया है। पुराने ठोकर नंबर एक के पास पिचिंग का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है जिसके चलते तटबंध को खतरा बना हुआ है। इधर बाघानाला के पास नदी कटान करते हुए अंत्येष्टि स्थल से सट गई है।भरथापुर के पश्चिम व कल्यानपुर के प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर के पूरब नदी तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। आबादी से करीब 20 मीटर दूर बह रही नदी की कटान को देखकर ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि कई बार एसडीएम, तहसीलदार को गांव की स्थिति से अवगत कराया गया है। कमला कांत पांडेय, रामचंद्र यादव, अभिषेक शर्मा, सुशील यादव, कोटेदार हेमंत कुमार पांडेय सहित गांव के तमाम लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमणि पांडेय ने जलसमाधि की चेतावनी दी
विक्रमजोत। कल्याणपुर, भरतपुर को बांध बनाकर सुरक्षित करने की मांग को लेकर चंद्रमणि पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय के समीप हनुमान चालीसा पाठ शुरू किया है। बताया है कि 24 घंटे के अंदर जिलाधिकारी या संबंधित विभाग कल्याणपुर में बांध निर्माण कार्य शुरू नहीं कराता तो जल समाधि ले लूंगा। इस घोषणा से पुलिस और प्रशासन दोनों हरकत में आ गए। डीएम के निर्देश पर हर्रैया तहसीलदार मोहम्मद जसीम व छावनी थाना अध्यक्ष रणविजय सिंह ने मय फोर्स पहुंच गए। अनहोनी न होने पाए इस बाबत केशवपुर, कल्याणपुर के ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें