फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरियों को रोकने के लिए सर्विलांस, एसओजी को मिला जिम्मा

Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए परेशान पुलिस बुधवार रात भर जगह-जगह दबिश देती रही। नतीजा यह रहा कि इस रात कहीं से चोरी की खबर नहीं आई। चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए जिले की सर्विलांस टीम और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को भी जिम्मेदारी दी गई है। जो थाने की टीम के साथ समन्वय बनाकर अपने स्तर से चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बुधवार रात थानेदारों और अन्य टीमों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। कोशिश है कि जल्द घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाए। हाल के कुछ हफ्तों से चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। यह सिलसिला 16 अक्तूबर की रात शुरू हुआ था जब पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चोरों ने जमकर तांडव मचाया था। वहां पांच लोगों के घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 13 लाख नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
रसूलपुर के बड़का पुरवा के राम स्वरूप चौधरी के ही पांच कमरों में रखी दो अलमारी, चार बक्से, चार सूटकेश में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के जेवरात व 55 हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए थे। साथ ही, शिवम, फूलचंद चौधरी, राम प्रकाश चौधरी और बसंत चौधरी के घर में भी चोरी हुई थी। 18 नवंबर को लालगंज थाने के भिटहा गांव के तीन घरों में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

सबसे बड़ी घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवारा का राजस्व पुरवा तेनुआ व ग्राम पंचायत मझौआ जगत के राजस्व पुरवा महादेवा में आठ दिसंबर की रात हुई। वहां के सात घरों में चोरों ने हाथ साफ किया। पांच घरों से लाखों के गहने व नकदी उठा ले गए। महादेवा के दो घरों के लोगों के जाग जाने से चोर भाग गए। एक घर में जमीन के अंदर सीमेंट व ईंट की टंकी बनाकर रखे गए गहने खोद कर उठा ले गए। इसके तीन दिन बाद उसी से सटे पड़िया गांव के दो घरों में फिर चोरी हो गई। रुधौली, कलवारी, मुंडेरवा, सोनहा, गौर, परशुरामपुर, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, नगर, दुबौलिया सहित अन्य थानाक्षेत्र में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।
छुटभैए कई पकड़े गए, मगर गिरोह पकड़ से दूर
छोटी-मोटी चोरियां करने वाले इस बीच कई पकड़े गए, लेकिन बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाला कोई गिरोह हत्थे नहीं चढ़ सका। अभी रुधौली पुलिस ने तीन पट्टीदारों को पेट्रोल पंप व पंचायत भवन से इन्वर्टर चोरी करने के मामले में चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को कलवारी पुलिस ने एसओजी की मदद से टाॅवर से जेनरेटर के पुर्जे चुराने वाले को पकड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें