फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से 6 दिन से आपूर्ति ठप

Thu, 03 Jul 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। विद्युत उपकेंद्र देइसाड़ के अमईपार (छोटा पुरवा) में ट्रांसफाॅर्मर जलने से 6 दिन से आपूर्ति ठप है। गांव के लोगों ने बताया कि छह दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। जेई एवं एसडीओ से मिलने का प्रयास किया गया लेकिन, मुलाकात नहीं हो पाई। फोन लगातार स्विच ऑफ होने से बात भी नहीं हो पा रही है। कई बार ऑनलाइन शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।गांव के लगभग 50 घरों के लोग अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के सचिन, अरविंद, राम गनी, राजपाल, धर्मेंद्र, ऋतिक, जवाहिर यादव, कृष्ण लाल, राम बुझारत, सीताराम, राम लगन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 5 बजे ट्रांसफाॅर्मर जला है, तब से बिजली नहीं आई है। अधिशासी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि अभी उन्हें इस समस्या की जानकारी हुई है। तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें