फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खजनी के सुनील ने देवरिया के रोहित को दी पटखनी

Sat, 09 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हुई कुश्ती प्रतियोगिता
बराबरी पर छूटा कानपुर की कल्पना व मेरठ की अनीता के बीच का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोटवा बाजार (बस्ती)। महाशिवरात्रि पर तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन कुश्ती देवरिया के रोहित व खजनी के सुनील के बीच हुई। सुनील विजयी रहे। दूसरे जोड़ के रूप में खजनी के वेद यादव व देवरिया के हर्ष अखाड़े में उतरे। वेद ने हर्ष को पटखनी दे दी।
बनारस के गोपी व छत्तीसगढ़ के बब्लू के बीच का मुकाबला बराबर का रहा। बनारस के प्रमोद ने खजनी के राजकुमार को पटखनी दी। नंदनी नगर के सन्नी व बनारस के ज्वाला पहलवान के बीच का मुकाबला बराबरी पर छूटा। महिला वर्ग में कानपुर की कल्पना व मेरठ की अनीता के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा।
विज्ञापन

इससे पले मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी परंपरा का खेल है। यह पराक्रम से भरा खेल है। पहले वीरों की वीरता कुश्ती के माध्यम से ही परखी जाती थी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। आयोजक अखिलेश दुबे ने कहा कि महाशिवरात्रि पर कुश्ती का आयोजन परंपराओं का आगे बढ़ाने का काम करेगा। इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ला, अमरेश कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, आशीष दुबे, डॉ. रोहन दुबे, महादेव दुबे, सुखराम गौंड़, राना नागेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें