फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई का बेहतर तरीका है समर कैंप : बीएसए

Thu, 08 Jun 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने परिषदीय स्कूल के समर कैंप का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम संस्थान व वृहद शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समर कैंप का निरीक्षण बुधवार को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने किया। कहा कि इस शिविर से बच्चों को शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मदद मिलेगी। अवकाश में भी बच्चों के पढ़ाई की क्षति नहीं होगी। बीएसए ने साऊंघाट ब्लॉक के कर्मा, कोडरा सहित सभी छह कैंपों के निरीक्षण में पाया कि बच्चे गतिविधियों के माध्यम से आसानी से सीख रहे हैं। बीएसए ने बच्चों से किताब और सवाल हल करने को दिया। सभी बच्चों को आसानी से सवाल हल कर लिया। वॉलंटियर की ओर से बच्चों को भाषा के खेल अक्षर से शब्द, फायर इन द माउंटेन, मेरा साथी जिसने खोजा। प्रथम के जिला समन्वयक कृपा शंकर यादव ने बताया कि जनपद में 1600 समर कैंप विभिन्न ब्लॉकों में संचालित हो रहे हैं। प्रथम संस्था के कम्युनिटी मोबिलाइजर शिव कुमारी, आशीष सहयोगी और चांदनी, रेनू, निधि, महिमा, सपना, रेनू और रागिनी समर कैंप में बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें