फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दौड़ में अव्वल सुमित्रा बनी छात्राओं की प्रेरणास्रोत

विज्ञापन
फोटो परिचय छात्रा सुमित्रा 2.मंडल स्तरीय 50 मीटर दौड प्रतियोगिता मे पहला स्थान पाकर पदक और प्रम - फोटो : 1
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा और मेहनत के दम पर रामनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर की छात्रा सुमित्रा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। 50 मीटर दौड़ में मंडल स्तर पर पहला और प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर चुकी सुमित्रा अब विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक के भींवापार गांव निवासी फागू प्रसाद की बेटी सुमित्रा वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर में कक्षा सात की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक रवि प्रताप सिंह के अनुसार, वर्ष 2024-25 में सिद्धार्थनगर जिले में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता में सुमित्रा ने प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में भी उसने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। उस समय वह कक्षा पांच में पढ़ती थी।
सुमित्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ था। वह पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी रुचि लेती है और बेसिक स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में लगातार प्रतिभाग करती है। उसकी उपलब्धियां विद्यालय की दूसरी छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सुमित्रा का जन्म 12 जनवरी 2014 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें