‘गन्ने की खेती में आधुनिक पद्धति अपनाकर किसान बढ़ा सकते हैं आय’
दलहन, तिलहन व सब्जी की खेती से भी आय में संतोषजनक इजाफा : सीडीओ
मुंडेरवां चीनी मील में गन्ना गोष्ठी का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। किसान गन्ने की खेती में आधुनिक पद्धति अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके लिए मुंडेरवा चीनी मील लगातार गोष्ठी कर किसानों को ट्रेंच विधि और गन्ने की सह फसली खेती करने के लिए जागरूक कर रही है।
यह कहना है मुंडेरवा चीनी मिल के सीडीओ अमित द्विवेदी का। वे कल्याणपुर ए गन्ना क्रय क्षेत्र के परसांव गांव में शरदकालीन गन्ना किसान गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती करके किसान अपनी माली हालत में बेहतर सुधार कर सकते हैं। इसके लिए गन्ने के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं जिसकी जानकारी मील की ओर से कराई जा रही है।
किसान गन्ने के साथ-साथ दलहन, तिलहन और सब्जी की खेती करके अपनी आय में संतोषजनक इजाफा कर सकते हैं। यही नहीं ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई का अपना अलग लाभ है पौधे से पौधे की दूूरी बढ़ने से गन्ने की साइज और मोटाई बढ़ जाती है। गन्ना पर्यवेक्षक अमरजीत चौधरी ने बताया कि गन्ने की कई प्रगतिशील प्रजाति उपलब्ध है जिनकी बुवाई करके अच्छी कीमत किसान प्राप्त कर रहेे हैं। गोष्ठी में किसान चंद्रदेव पाल, रामसूरत यादव, कल्लन यादव, हरीश चंद्र चौधरी, सत्येंद्र बहादुर पाल, जयप्रकाश यादव, परशुराम यादव, रामफल यादव, सुशील मिश्र, रामजी पाल, अमन यादव, त्रिभुवन शर्मा, रामचंद्र चौधरी, छोटे लाल यादव, राधेश्याम यादव, राम अशीष एवं दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।