फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रवई पुल के पास पलटा गन्ना लदा ट्राला,चालक की दबकर मौत

Fri, 03 Feb 2023 09:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रवई पुल के पास पलटा गन्ना लदा ट्राला, चालक की दबकर मौत
विज्ञापन

बभनान हर्रैया मार्ग पर पैकोलिया थाने के बेनीपुर गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान/पैकोलिया (बस्ती)। हर्रैया बभनान मार्ग पर पैकोलिया थानाक्षेत्र के बेनीपुर गांव के पास स्थित रवई पुल के पास गन्ने से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भरे पानी में पलट गया। ट्राला के नीचे दबने से चालक मौत हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंचे बभनान चीनी मिल के क्रेन से शव को पानी से निकाला जा सका।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गौर थानाक्षेत्र के कैथवलिया निवासी अशोक कुमार (42) पुत्र पुट्टी बभनान चीनी मिल के जमुनहा कला गन्ना क्रय केंद्र से लदाकर ट्राला लेकर मिल पर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बेनीपुर गांव के पास स्थित रवई पुल के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भरे पानी में पलट गया। चालक अशोक कुमार उसके नीचे दब गए। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई, मगर पानी में वाहन पलटने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। इस बीच किसी ने बभनान चीनी मिल को सूचना दी। वहां से क्रेन पहुंचने में करीब एक घंटे लग गए। मौके पर पहुंचे गौर थानाक्षेत्र के शिवपुर निवासी ट्रैक्टर-ट्राला मालिक उमेश सिंह ने बताया कि अशोक कुमार करीब 20 वर्षों से उनके यहां ट्रैक्टर चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ननिहाल में रहते थे अशोक कुमार
मृतक अशोक यहां कैथलिया अपने ननिहाल में रहते थे। उनका मूल निवास गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के खरदेउरी था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता काफी पहले अपनी ससुराल नेवासे पर रहने आ गए थे। घटना की सूचना के बाद थाने पर पहुंची मृतक की पत्नी सुमित्रा, पुत्र विकास (13), सुभाष (09), जगदीश (07) और बेटी संजना (03) सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता की मौत करीब 20 वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें