फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ड्रोन से छिड़काव के लिए गन्ना किसानों को किया जागरूक

Sun, 29 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बभनान चीनी मिल की ओर से शनिवार को गोनहा गांव में ड्रोन से गन्ने की फसलों पर छिड़काव के लिए किसानों को जागरूक किया गया। गन्ना उप महाप्रबंधक आलोक सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था गन्ना किसानों के हित में है। ड्रोन से छिड़काव में कम समय लगता है और श्रम की आवश्यकता कम होती है। छिड़काव से फसल में एकसमान वितरण होता है और बर्बादी कम होती है। सटीक छिड़काव से रसायनों का अनावश्यक उपयोग नहीं होता है। इससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ते है। इस मौके पर सीडीओ शुभम सिंह, आदित्य सिंह, किसान बैजनाथ वर्मा, सतिराम वर्मा, राजभवन, बुधराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें