विक्रमजोत। विकास क्षेत्र में सरयू नदी की कटान से लोगों में दहशत बनी हुई है। जहां एक ओर नदी का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है और स्थित सामान्य हो रही है, वहीं कम होती सरयू नदी की धारा किनारों को निशाना बना रही है।
विकास क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात शुरू हुई कटान से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के हेमंत पाण्डेय, प्रधान जसराज, प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, जितेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आये दिन सरयू नदी में कटान होती है।
कटान में गांव के पूर्व प्रधान संजय यादव की करीब तीन मीटर गन्ने की फसल सरयू की धारा में बह गयी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हो रही तेज कटान से दहशत का माहौल है। संवादि