विक्रमजोत। सहकारी गन्ना समिति विक्रमजोत के अंतर्गत आने वाले क्रय केंद्रों पर नए पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सोमवार से रौजागांव सहित अन्य चीनी मिलों में पेराई शुरू होने की संभावना है। क्रय केंद्रों पर तौल कांटों की जांच और साफ-सफाई के साथ जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मिलों के संचालन से किसानों को गन्ना आपूर्ति में सहूलियत मिलेगी। वहीं, गन्ने की कटाई के बाद खेत खाली होने से गेहूं की बुवाई का रास्ता भी साफ होगा। किसानों को इस बार सुचारु तौल व्यवस्था की उम्मीद है। जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।