फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर कटने से गन्ने की फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया तहसील क्षेत्र में सरयू नहर कटने से से करीब बीस बीघा से अधिक गन्ने की फसल भी डूब गई, जिससे किसानों की पूंजी डूबने की चिंता बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग ने बिना मरम्मत कराए ही नहर में पानी छोड़ दिया, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। मदही गांव के पास से गुजर रही सरयू नहर में पिछले दो दिनों से रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को दी थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते नहर कट गई और पानी तेजी से खेतों में फैल गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस स्थान पर नहर कटी है, वहां पहले से ही पुलिया निर्माण के नाम पर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था। यदि समय रहते उस हिस्से को मजबूत कर दिया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था। उपजिलाधिकारी हर्रैया सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नहर विभाग के कर्मचारियों और हल्का लेखपाल को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नहर की मरम्मत का कार्य अति शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें