फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्जी खतौनी लगाकर बना लिया गन्ना सट्टा, गन्ना निरीक्षक पर कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 03 Mar 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीओ बोलीं- मामले की जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। तहसीलदार व हल्का लेखपाल के फर्जी हस्ताक्षर से कूट रचित खतौनी बनाकर बभनान समिति से गन्ना सट्टा बनवाने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में एसडीएम ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) को समिति के वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीसीओ मंजू सिंह ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

परसौड़ा गांव निवासी आनंद कुमार ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के रामाज्ञा ने फर्जी खतौनी लगाकर गन्ने का सट्टा बनवा लिया। इस बारे में शिकायतकर्ता ने पहले मुख्यमंत्री पोर्टल व जिला गन्ना अधिकारी को भी प्रार्थनापत्र दिया था। इसकी जांच गन्ना विकास परिषद से हुई। रामाज्ञा ने जांच टीम को गुमराह करते हुए कूटरचित खतौनी उपलब्ध करा दी। जांच के बाद शिकायतकर्ता ने अभिलेखीय साक्ष्य के साथ शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फर्जी खतौनी के जरिए सट्टा बनवाने वाले व इसमें सहयोग करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

एसडीएम विनोद पांडेय व तहसीलदार अनुराग सिंह खतौनी पर हुए हस्ताक्षर व मुहर को देखकर भौचक रह गए। तहसीलदार अनुराग सिंह ने खतौनी पर अपने हस्ताक्षर नहीं होने की बात कही तो एसडीएम ने जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह को तलब कर लिया। उन्होंने प्रकरण में शामिल गन्ना समिति के सीनियर सीडीआई को निलंबित करने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह एफआईआर कराएंगे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में समिति के संबंधित कर्मचारी का प्रथम दृष्टया कोई दोष नजर नहीं आ रहा है। जिस किसान ने फर्जी अभिलेख के जरिए सट्टा बनवा लिया था उसका सट्टा बंद कर दिया गया है। प्रस्तुत अभिलेख को जांच के लिए तहसील भेजा जाएगा। फर्जी मिलने पर किसान व इसमें संलिप्त लोगो पर केस दर्ज कराया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें