फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांवड़ियों की सुविधा के लिए सुगम कांवड़ एप लांच

Thu, 13 Jul 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ियों के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट में सुगम कांवड़ एप का शुभारंभ हुआ। आयुक्त अखिलेश सिंह ने इसकी शुरुआत की। कहा कि इसके माध्यम से कांवड़िये अपने मोबाइल फोन पर यात्रा संबंधी विवरण जान सकेंगे। यह एप पहली बार जारी किया गया है। इस वर्ष के अनुभव तथा लोगों से प्राप्त सुझाव के आधार पर भविष्य में इसमें और भी फीचर जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि कांवड़ यात्री पंजीकरण, कांवड़ यात्रा नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन, कांवड़ यात्रा मार्ग बस्ती, मार्ग पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाए, खान-पान एवं जनसुविधाए, यातायात डायवर्जन प्लान, मंदिर यात्रा मार्ग तथा मार्ग पर उपलब्ध पेट्रोल पंप के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डीएम ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करें, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन से चलने वाले यात्री हेलमेट अवश्य लगाएं, ओवर स्पीडिंग न करें तथा प्रशासन के निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करें। यात्रा में चलने के दौरान चार पहिया वाहन में स्थापित डीजे पर न बैठें, दाएं, बाएं न लटकें, डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न हो।
डीएम ने बताया कि एप में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। किसी प्रकार की समस्या होने पर अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घघौआ से श्रीभद्रेश्वरनाथ मंदिर से प्रत्येक दो किमी. पर सेक्टर बनाकर अधिकारी एवं उनके साथ राजस्व, ग्राम्य विकास, सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पड़ाव स्थल पर मेडिकल कैंप लगाया गया है, जहां पर डाक्टर व पैरामेडिकल के साथ दवा उपलब्ध है। यहां पेयजल, शौचालय एवं अन्य जनसुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 14 की आधी रात से 15 जुलाई को दोपहर तक कांवड़िया श्रीभद्रेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाएंगे। इस दौरान लाखों श्रद्धालु अयोध्या में सरयू नदी से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग से अमहट, चेतक तिराहा एवं डारीडीहा होते हुए श्री भद्रेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे। डीएम ने बताया कि 12 जुलाई की शाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनोंं के आवागमन पर प्रतिबंध है। केवल एंबुलेंस एवं शव वाहन जा सकेंगे। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस पर करेंगे लाॅगइन
आयुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि कांवड़ श्रद्धालु sugamkawadbasti.com एप पर लाॅगइन कर जरूरत की सुविधाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें