फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उद्यम स्थापना को अधिकतम 50 लाख मिलेगा ऋण

Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उद्यम स्थापना के लिए अधिकतम 50 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि योजना के तहत स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण बैंक के माध्यम से दिलाया जाता है। इसमें सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियाें को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग तथा महिला उद्यमियों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत मार्जिन मनी के अनुदान की सुविधा अनुमन्य है। ग्रामीण क्षेत्रों की वित्त पोषित इकाइयों को ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिए जाने का प्रावधान है। बताया कि इस योजना में आनलाइन आवेदन ही अनुमन्य है। इच्छुक लोग वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें