बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की अनुशंसा पर सुधीर सिंह को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा है। जिले के धौरहरा पिपरा गौतम निवासी सुधीर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई गई। शनिवार को महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर सुधीर सिंह का स्वागत किया गया। अखिलेश सिंह ने कहा कि सुधीर सिंह के प्रदेश मंत्री बनने से महासंघ को और मजबूती मिली है। कुलदीप मिश्रा, अर्पण श्रीवास्तव, सौरभ चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह, लालू यादव, वीरेंद्र कुमार, चंद्रमौलि त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संवाद