फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी, पशुपालक चिंतित

Sun, 24 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया सहित विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। गायें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। इससे पशुपालकों की चिंता बढ़ती जा रही है। लंपी बीमारी के प्रकोप से पशुओं का वजन तेजी से कम होने लगता है व वे खान-पान छोड़ देती हैं। मगर पशु चिकित्सा अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

हर्रैया ब्लॉक के अहिरौलिया नयन गांव में रोहित दुबे की गायों और पिकौरा में राकेश सिंह की गाय में यह बीमारी देखी गई है। लक्षण दिखने के बाद भी न तो जांच कराई जा रही है न ही टीकाकरण। पिकौरा के अजीत सिंह बताते हैं कि पशु चिकित्सक ने उन्हें बताया कि 100 टीके आए थे, उसे लगा दिया गया। जब वैक्सीन आएगी तो टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालक रोहित दूबे ने बताया 1962 हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो डॉक्टर ने सलाह दे दी लेकिन घर पर कोई चिकित्सक या सुविधा नहीं पहुंची। पशु चिकित्सक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद व्यापक रूप से टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें