फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्नी को वाट्सएप करके फंदे से लटक गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चार दिन पहले दिल्ली से लौटे शहर के मड़वानगर निवासी युवक का सोमवार सुबह घर में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। फंदा लगाने से पहले युवक ने मायके गई पत्नी से व्हाट्सअप के जरिये आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शहर के मड़वानगर निवासी अंकुर श्रीवास्तव (31) पुत्र राकेश श्रीवास्तव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। इन दिनों वह मायके में रह रही है। इसे लेकर अंकुर काफी परेशान रहते थे। परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार की रात अंकुर कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह उनकी मां जगी तो सबसे पहले उनकी नजर फंदे से लटके बेटे पर पड़ी, जिसके बाद वह चीखने-चिल्लने लगीं। उनकी चीख सुन परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पाकर कोतवाल विनय कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें