फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कैंसर जनित आंत का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओपेक अस्पताल कैली में सर्जन डॉ. डीके पाल की टीम ने किया ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में पहली बार कैंसर जनित बड़ी आंत का सफल ऑपरेशन हुआ। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने कैंसर प्रभावित आंत के हिस्से को अलग कर सफलतापूर्वक बाहर निकाला। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सर्जरी टीम को बधाई दी।
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में परशुरामपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार (57) भर्ती हुए थे। उन्हें पेट दर्द, गैस और मल नहीं होने की समस्या थी। इस बीमारी से निजात पाने के लिए कई अस्पताल में इलाज भी कराए। मेडिकल कॉलेज में जांच में पहले पता चला कि छोटी और बड़ी आंत के जुड़ाव पर गांठ बन गई है। इस वजह से खाना पच नहीं रहा था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला गांठ ने कैंसर का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

स्थिति गंभीर देख सर्जन डॉ़. डीके पाल की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। कैंसर प्रभावित गांठ को डीटू राइट हेमीकोलेक्टोमी कर बाहर निकाला गया। इसके बाद छोटी और बड़ी आंत को फिर से जोड़ दिया गया। गांठ को जांच के लिए नोएडा लैब में भेजा गया है। डॉ़. डीके पाल ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन का खर्च दो लाख रुपये आता। मेडिकल कॉलेज में यह ऑपरेशन निशुल्क हुआ है। मरीज को आगे कीमो की भी जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन

टीम में डॉ़. विवेक सिंह , डॉ़. नेहा सिंह, डॉ़. प्रतिभा गौड़, डॉ. अभिषेक बरनवाल, स्टाफ नर्स उमा, कमला शामिल रहे।
-

जीवन शैली में बदलाव बन रहा कैंसर का कारण

डॉ. डीके पाल ने बताया जीवन शैली में बदलाव होने से कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। लाल मांस के सेवन से आंतों में कैंसर की संभावना अधिक होती हैं l मंदिरा व धूम्रपान का सेवन से कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है l भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होनी चाहिए l शरीर में कही भी कोई गांठ पता चलने पर तुरत चिकित्सक से रामर्श लें l
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें