फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल दूरबीन से हुआ कान के पर्दे का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
कान के फटे पर्दे के सफल ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की टीम स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल बस्ती के ईएनटी विभाग चिकित्सकों की टीम ने दूसरी बार बिना चीरा लगाए कान के फटे पर्दे का सफल ऑपरेशन दूरबीन के सहारे किया है। चिकित्सकों का कहना है कि यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेज में ही मिल पाती है। ईएनटी विभाग दूरबीन की मदद से इससे पहले भी एक ऑपरेशन कर चुका है।
विज्ञापन

लगातार मिल रही सफलता से चिकित्सकों की टीम काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि अभी तक इस तरह के केस को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करना पड़ता था। मरीज को इलाज के लिए काफी भटकना व परेशान होना पड़ता था। अब यहीं पर सफल ऑपरेशन हो जा रहा है। विभाग के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी अर्चना (17) पुत्री छांगुर प्रसाद को लेकर परिजन जिला अस्पताल आए थे।
ईएनटी विभाग में हुई जांच में पाया गया कि उसके कान के पर्दे में सुराख है। इसके बाद ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया, डॉ. एके मल्ल ने दूरबीन विधि से ऑपरेशन का निर्णय लिया। ओटी टेक्निशियन आदित्य उपाध्याय, अंकित सिंह, आरके पाठक, पूजा ने सहयोग किया। ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि फॉलोअप के बाद मरीज को घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें