फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन परिश्रम से ही इस क्षेत्र में सफलता व प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं : जिला जज

विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशीप कार्यक्रम को संबो​धित करते जिला जज-स्रोत न्यायालय - फोटो : 1
विज्ञापन
बस्ती। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक ने विधि के छात्रों का आह्वान किया है कि वह आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए सेवा भावना के लिए विधि व्यवसाय का चयन करें। उन्होंने विधि के छात्रों से यह भी कहा कि विधि व्यवसाय अथवा न्यायिक अधिकारी के लिए निरंतर अध्ययन एवं समयबद्धता, कठिन परिश्रम से ही इस क्षेत्र में सफलता व प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करने के दौरान कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपने कॅरिअर का चयन अपनी क्षमता एवं सही दिशा तथा समयबद्धता व शालीनता को स्वीकार करें। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह शुरुआती दिनों में उन्होंने भी वकील के रूप में दिल्ली में कार्य शुरू किया था। न्या
यिक सेवा में आने के बाद यह अनुभव किया कि एक अधिवक्ता के लिए व्यवसायिक दक्षता के साथ संवाद की कुशलता के साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी होनी चाहिए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कमलेश कुमार ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस क्षेत्र में आने के लिए कठिन परिश्रम एवं लगन, ईमानदारी, निष्ठा का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससीएसटी राम करन यादव और विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम प्रमोद कुमार गिरि ने विधि के छात्रों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रा प्रियांशी सिंह, श्रेया सिंह, मोहंती गुप्ता, मोहम्मद मुमताज ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम, कौशल किशोर श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें