सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया।
- फोटो : BASTI
लोकसभा चुनाव के पहले सुभासपा करेगी गठबंधन : राजभर
- बोले- चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का गठबंधन हो जाएगा। उन्होंने गठबंधन करने वाली पार्टी का नाम नहीं बताया।
वह शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार महा रैली मंडलवार शुरू हो गई है। आठ जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महिला अधिकार महा रैली होगी। जिसमें पूरे मंडल से कई हजार महिलाएं आएंगी।
भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी काफी मेहनत कर रहे हैं, इसका उन्हें लाभ मिल रहा है। देश को आजादी मिलने के बाद सबसे अधिक काम कांग्रेस ने किया। कई पार्टी सत्ता में आई, लेकिन जितना काम कांग्रेस ने किया कोई पार्टी नहीं कर सकती।
सुभासपा की सदस्यता लेने के बाद पार्टी उसे तीन साल तक उसकी सुरक्षा की गारंटी देती है। उसके सुख, दु:ख में हमारा नेता उसके घर आते जाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आबादी आधी है, इसलिए उनकी हर क्षेत्र में आधी भागीदारी होनी चाहिए।