बनकटी। कस्बे में स्थित डाकघर में सप्ताह भर से बेमतलब साबित हो रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते उपभोक्ता और कर्मचारी त्रस्त हैं। जिससे जमा निकासी सहित सभी ऑनलाइन कार्य बाधित है और डाक के विभागीय कार्य अन्य डाकघरों से निस्तारित किए जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय उप डाकघर के अंतर्गत खोरिया, देईसाड़, पगार, भरवलिया, बरहुआ सहित पांच शाखा डाकघर संचालित होते है तथा चार से हजार से पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते 23 मार्च से उप डाकघर बनकटी का नेटवर्क खराब है।
जिससे ऑफिस में राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, आरडी, रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट आदि कार्य सभी ठप पड़े हैं। वहीं बचत खाते से रुपया निकालने आए ओमप्रकाश पांडेय व ओमप्रकाश राय ने बताया कि एक सप्ताह से डाकघर का चक्कर लगा रहा हूं। बचत खाते से पैसा नहीं निकला और जिम्मेदार नेटवर्क न रहने का हवाला देकर वापस कर रहे हैं।