फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व बीडीसी सदस्य के तीन-तीन पदों लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान व बीडीसी सदस्य के तीन-तीन पदों लिए मतदान आज
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निधन के बाद खाली हुई थीं सीटें
करीब डेढ़ हजार वार्ड सदस्य पदों के लिए भी पड़ेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में प्रधान और बीडीसी सदस्य के तीन-तीन पदों के लिए शनिवार को मतदान होगा। शुक्रवार को सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। उप चुनाव में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों का भी चुनाव होगा। शांतिपूर्वक मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रामनगर के बेलगड़ी, परशुरामपुर के रानीपुर और सदर ब्लॉक बरसांव में प्रधान पद पर चुनाव होगा। परशुरामपुर के लक्ष्मणपुर, साऊंघाट के परसा सूूरत व सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के बंजरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। खौपुरा, बेदीपुर, लच्छीपुर, रघवापुर, मड़रिया बाबू व बेलभरिया के 24 वार्डों में सदस्य का चुनाव होना है। गौर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के 18 वार्डों में सदस्य पद के लिए मतदान होगा। एडीओ पंचायत राम सुभाष चौधरी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार आरएसओ संजय शर्मा ने बताया कि 26 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव संपन्न कराने के लिए सात पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें