बस्ती। मिशन उन्नयन के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
निशुल्क कोचिंग का संचालन एक गैर सरकारी संस्था करेगी। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है। वह विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग के बारे में बताएंगे। कोचिंग में कंप्यूटर लैंग्वेज की भी जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो के माध्यम से दिया जाएगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह ब्लाक स्तर पर नोडल नियुक्ति करेंगे। संवाद