फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुस्तक मेला में विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर मिलेंगी बोर्ड की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पुस्तक मेला लगेगा। यहां सस्ती पुस्तकें बोर्ड की मिलेंगी। छात्र-छात्राएं बोर्ड संबंधित पुस्तकें खरीद सकेंगे। यह मेला माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर (पुस्तक मेला) का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परिषद ने कक्षा नौ से 12 तक के लिए कुल 36 आधारित विषयों व 12 मौलिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें अत्यंत सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई हैं।
इन पुस्तकों के मुद्रण व वितरण के लिए तीन अधिकृत विक्रेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया कि पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। मेले में संबंधित प्रकाशकों व विक्रेताओं की ओर से सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को बाजार में इधर-उधर दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस आयोजन की जानकारी दें और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इस पहल से छात्रों को एक ही स्थान पर उचित मूल्य पर किताबें मिलने की सुविधा मिलेगी, वहीं अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। अभी बाजार में पुस्तकें महंगी होने के चलते तमाम अभिभावक पुस्तकें नहीं खरीद पाते हैं, ऐसे में यह मेला काफी मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें