बनकटी। सीडीए एकेडमी मथौली के वार्षिक परीक्षाफल (अंक पत्र) का शनिवार को वितरण किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 11 वीं तक की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा में 90 से प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सुहाना, मानसी शुक्ला,रौनक तिवारी, अभिजीत पाल, गुफरान, शुभम, हिमांशी, आयुष, अरूध्या सोनी, आदर्श यादव, प्रतीक यादव को विद्यालय प्रबंधक अरविंद पाल व निर्देशिका डा. अरुणा पाल ने अंक पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्रबंधक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि इस वर्ष जिन बच्चों ने अपना स्थान प्राप्त नहीं किया, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। डा. अरुणा पाल ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर संजय कुमार यादव, नीतू सिंह ,पीयूष त्रिपाठी , चंदा मिश्रा, रेनू पांडेय ,श्वेता पांडेय, अवधेश चौधरी, रवि पांडेय, दीपक जैसवाल, अभिलाष श्रीवास्तव, पंकज दूवे आदि उपस्थित रहे ।