फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय कला उत्सव 2023 का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्र- छात्राओं ने पूरे दमखम से हिस्सा लिया। कुल 10 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र एवं डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान बालिका वर्ग की संगीत गायन शास्त्रीय विधा में जीजीआईसी की निकिता तिवारी, संगीत गायन लोकगीत में रानी, संगीत वादन के अवनद्ध में अंकिता सागर, संगीत वादन स्वर वाद्य में महक कुमारी, लोक नृत्य में नंदिनी, दृश्य कला के द्विआयामी में सोनाली प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त हासिल की। दृश्य कला त्रियामी में मुस्कान, स्थानीय खिलौने एवं खेल में प्रियंका, एकल अभिनय में पलक गुप्ता प्रथम स्थान पर रही। जीजीआईसी की छात्राओं ने कुल 8 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्य कन्या गर्ल्स इंटर कॉलेज की जैसमिन ने शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में दृश्य कला द्विआयामी में जीआरएस इंटर कॉलेज के कृष्णा कुमार गौतम तथा सिद्धार्थनगर के प्रभात कुमार ने अवनद्ध विधा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस तरह मंडल स्तरीय कला उत्सव बस्ती जनपद के विद्यारुथी अव्वल रहे। प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में भक्ति नारायण श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा शामिल रहे। प्रथम स्थान प्राप्त करने विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्णिमा श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, दिव्या वर्मा, कविता वर्मा, इंद्रा श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें