कुदरहा। विकास क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वन्दना, ...जीना है पापा तो शराब मत पीना..., बेटियों को बचा लो.., छोटा बच्चा समझ के.., प्रेम रतन धन पायो.. जैसे गानों पर नृत्य कर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा अनपढ़ बहु,बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,अनपढ़ नेता, जल ही जीवन है,वन ही जीवन है आदि प्रेरक मंचन काफी पसंद किया गया। ग्राम प्रधान सोनू यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेन्द्र ने किया। प्रबन्धक हरिश्चन्द्र यादव, शिक्षक रैन, अनुपम, राम मिलन यादव, कृष्ण मोहन, जामवंत यादव, रिन्टू यादव एवं आद्या यादव तमाम अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद