बस्ती। नगर पंचायत रुधौली स्थित महेश प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में सनातन संस्था की ओर से शारीरिक एवं बौद्धिक चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों को लाठी, जूडो कराटे, तलवार बाजी आदि सिखाई जा रही है। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सनातन धर्म संस्था की ओर से जिले के नौ विद्यालयों में एक-एक हफ्ते का शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में करीब चौदह सौ छात्रों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि शिविर में 12 से 22 वर्ष के छात्रों को संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय और सेवा भाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जूडो कराटे, लाठी, सर्वांग सुंदर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, नानचक, तलवारबाजी, निशानेबाजी, खेलकूद, संगीतमय व्यायाम आदि गुर सिखाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सात जुलाई से शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज परिसर में शिविर का शुभारंभ होगा। मौके पर प्रमुख प्रशिक्षक विनय कुमार, राहुल कुमार, शीतल, अनुज, वैभव, अनुज, अभय आदि मौजूद रहे।