बस्ती। महिला थाना व कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामलों में 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली में माली टोला की सायमा खातून ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि संतकबीरनगर के बखिरा थानांतर्गत लडुआ महुआ झुगिया रोड स्थित ससुराल में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर पति मो. तौफिक के अलावा ससुर हाजी हजरत अली, देवर अरशद, ननद सलमा व सोनी ने मारा-पीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर प्रताड़ित किया। वहीं, रौतापार की नीरज पांडेय उर्फ निधि पांडेय का आरोप है कि महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना के लेजार महादेवा स्थित ससुराल में पति अनुराग पांडेय व अन्य ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की। इसे पूरा न कर पाने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति, ससुर विशम्भर पांडेय, सास गीता, जेठ अवनीश पांडेय, जेठानी प्रतिभा पांडेय और मामा चंद्रप्रकाश पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने नगर थाने के पिपरा गौतम निवासी माया देवी पत्नी पिन्टू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में पति, ससुर बहादुर व सास मोना देवी ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारा-पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।