फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खराब खाना परोसने पर भड़के छात्र, आश्रम पद्धति विद्यालय में हंगामा

Fri, 09 Oct 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आश्रम पद्धति विद्यालय के किचन में सब्जी और दाल गिरी हुई
विज्ञापन
भानपुर। आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया-भानपुर में बृहस्पतिवार रात खराब खाना परोसे जाने से नाराज छात्रों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने खाना उलट दिया और उसे खाने से इन्कार कर दिया। छात्रों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। देर रात तक पुलिस और विद्यालय प्रबंधन के जिम्मेदार छात्रों को समझाकर मामला शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, रात में भोजन परोसे जाने के बाद छात्रों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई। देखते-ही-देखते छात्र विरोध करने लगे और परोसा गया खाना उलट दिया। इसके बाद छात्रों ने भोजन करने से भी इन्कार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।



पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय के जिम्मेदार छात्रों को समझाने में जुटे रहे। देर रात तक छात्रों को समझाने का प्रयास जारी था। घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।विद्यालय में खाना को लेकर कुछ छात्रों की नाराजगी की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कोट
सूचना मिलते ही विद्यालय मय टीम पहुंच गए। जानकारी ली गई है। बच्चों में आक्रोश कैसे पनपा, इसकी जांच कराई जाएगी। प्रधानाचार्य से भी जानकारी ली जा रही है। -लालजी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी

आश्रम पद्धति विद्यालय के किचन में सब्जी और दाल गिरी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें