महराजगंज (बस्ती)। शनिवार की रात कप्तानगंज क्षेत्र के भरू के पास मनोरमा नदी के किनारे पेड़ से लटका छात्र का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
भरू का रहने वाला आलोक कुमार (17) पुत्र दिलीप कुमार बिहरा एक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। ग्रामीणों के मुताबिक वह स्कूल से आने के बाद शाम को बच्चों के साथ बकरी चराने मनोरमा नदी के किनारे घाट पर गया था। देर शाम बकरी घर पर आ गई, लेकिन आलोक नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात 9 बजे आलोक का शव नदी के किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। संवाद