फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम का जेई गिरफ्तार, जानें क्यों की इतने रकम की मांग

Sat, 20 Jul 2024 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चश्मा लगाए गाड़ी में बैठा गिरफ्तार जेई, कार्रवाई के दौरान अंदर कमरे में विजिलेंस टीम के अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौर थानाक्षेत्र के बेलहिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता वेद प्रकाश मिश्र को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार की दोपहर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गौर क्षेत्र के तिन्छ बाबू गांव निवासी राम उजागिर मौर्य ने छह जून को घरेलू बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि भौतिक सत्यापन करने गए अवर अभियंता वेद प्रकाश मिश्र ने कनेक्शन के लिए राम उजागिर से 20 हजार रुपये की मांग की। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चला रहे राम उजागिर ने पांच हजार रुपये से ज्यादा दे पाने में असमर्थता जताई।

जेई 20 हजार रुपये की मांग पर अड़े रहे। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने 20 हजार रुपये इकट्ठा करके 16 जून को एंटी करेप्शन टीम से इसकी शिकायत की। टीम ने जाल बिछाकर राम उजागिर को रुपये देने के लिए भेजा। जैसे ही उसने रुपये थमाए टीम ने जेई को दबोच लिया। कोतवाली थाने में जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें