फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रा वैभवी ने एक दिन के लिए संभाली जीआरपी थाने की कमान

विज्ञापन
जीआरपी थाने में एक दिन की प्रभारी बनी छात्रा।-संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को जीआरपी थाने पर निजी स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा वैभवी सिंह को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्री सुरक्षा और पुलिस के कार्यों और दायित्व की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बनी छात्रा को जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल सहित महिला पुलिस कर्मियों ने कानून व्यवस्था और महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई के संबंध में ब्रीफ किया गया। आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव, ट्रेनों में चोरी-छिपे मादक पदार्थों की तस्करी और नए आपराधिक कानून के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को पंपलेट बांटकर व स्टीकर चिपकाकर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस के ट्विटर हैंडल व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और आपातकालीन सेवा 112 के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता सत्र के बाद प्रभारी छात्रा पुलिस कर्मियों के साथ थाना कार्यालय, प्लेटफॉर्म पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, रेलवे स्टेशन परिसर, यात्रियों के लिए बने वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, पूछताछ खिड़की व साफ-सफाई सहित कई अन्य का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, महिला शिक्षक राम त्रिपाठी,सीटीटीआई शमीम अहमद, उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें