फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र

Thu, 24 Aug 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
​शिवहर्ष  किसान पीजी कॉलेज गेट पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर धरना देते छात्र। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का एक गुट बुधवार को धरने पर बैठ गया। गुट का नेतृत्व कर रहे आयुष पांडेय ने बताया कि बीते सत्र में प्रशासन ने चुनाव को स्थगित करा दिया था। तब डीएम ने आश्वासन दिया अगली तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पूरा सत्र बीत गया लेकिन चुनाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस बार भी अभी तक चुनाव को लेकर किसी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में छात्रों का हित प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन चुनाव को लेकर चुप्पी साधे हुए है। कहा कि यदि जल्द ही चुनाव के तिथियों की घोषणा नहीं की जाती है तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि छात्रों को समझाया गया कि जिद न करें। जैसे ही चुनाव कराने का निर्देश मिलेगा। तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें