फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूल से लौट रहे छात्र को पीटा, चार नामजद

Mon, 23 Sep 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक विद्यालय के छात्र को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर पीट किदया। पुलिस ने घायल छात्र की तहरीर पर चार लोगों पर रविवार को केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन

पटना गांव निवासी राहुल निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शनिवार को विद्यालय मेंं छुट्टी होने पर घर जा रहा था। पैकोलिया गांव के पूरब रवई पुल के पहले कठौतिया सांवडीह गांव निवासी सुरजीत, जलालाबाद गांव निवासी सुधीर यादव, सेखुई गांव निवासी पंकज कुमार और रितिक पहुंचे। आरोप है कि सभी गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। तब तक आरोपी जान-माल की धमकी देकर चले गए। मारपीट में उसका सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि आरोपियों पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें