फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर क्षेत्र से छात्र लापता, साइकिल व चप्पल मिलने से सनसनी

Wed, 24 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर मंगलवार को फोटोकॉपी कराने निकला 17 वर्षीय छात्र अंश सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की साइकिल और चप्पल गांव से करीब 300 मीटर दूर सड़क के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अंश सिंह गोरखपुर में तैनात दीवान राजेश सिंह का पुत्र है। वह अपने ननिहाल बढ़या गांव में रहकर बभनान के एक विद्यालय में कक्षा 9 की पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद वह फोटोकॉपी कराने चौराहे पर गया। नाना झारखंडे सिंह ने बताया कि देर तक घर न लौटने पर पहले गांव में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में तलाश की, लेकिन वहां भी उसका पता नहीं चला।
तलाश के दौरान हलुआ मार्ग पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के पास उसकी साइकिल और चप्पल मिलीं। यह खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर गौर थाने के एसएचओ परमाशंकर यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार सर्च कर रही है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें