फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा, हुआ सम्मान

Sun, 25 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जयमाता रानी श्रीमती धनसीरा देवी महाविद्यालय करमहिया में सम्मानित हुए मेधावी छात्राएं
विज्ञापन
बस्ती। जय मातारानी श्रीमती धनसीरा महाविद्यालय करमहिया रुधौली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाली मेधावी छात्रा शालिनी गुप्ता, प्रियंका पांडेय, प्रतिमा पांडेय, शशि मिश्रा, रिया पांडेय व मुस्कान उपाध्याय को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि काॅलेज के संस्थापक व पूर्व सीडीओ हुबलाल ने कहा कि बीए भाग तीन में कुल 112 विद्यार्थियों में 6 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी व 80 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल कर जहां कालेज का मान बढ़ाया है, वहीं सभी विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर महाविद्यालय के शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें