बस्ती। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में नितिन कुमार व शशि को पुरस्कृत किया गया है। नितिन कुमार ने पिछले वर्ष भी राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। योग प्रभारी एवं प्रवक्ता अमन सेन ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नितिन कुमार सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय सेल्हरा ब्लॉक कुदरहा और शशि सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय खरवानिया ब्लाॅक बनकटी का चयन किया गया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी के सभागार लखनऊ में हुआ था, जिसमें बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया। डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार गोंड सहित अन्य प्रशिक्षक व प्रशिक्षुओं ने उन्हें बधाई दिया है।