फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में छात्र पर हमला, फायरिंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में छात्र पर हमला, फायरिंग करने का आरोप
विज्ञापन

महराजगंज/हर्रैया। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर शाम एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि उस पर असलहे से फायर भी किया गया है। हालांकि पुलिस ने गोली चलनेे से इनकार किया है। घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का कारण पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के भवनापुर गांव के रहने वाला शिवम वर्मा (17) पुत्र स्व. श्रीराम वर्मा हर्रेया के एक स्कूल में इंटर का छात्र है। शनिवार की देर शाम 6 बजे गेहूं के खेत में मेड़ बांधने के लिए जा रहा था। आरोप है कि तभी तीन बाइक पर सवार होकर असलहाधारी बदमाशों ने उस पर पहले बंशीनगर चौराहे पर फायरिंग की। शिवम वहां से भागने लगा तो हमलावरों ने उसका पीछा कर फायर कर दिया। गोली शिवम के हाथ के निकट छूते हुए निकल गई। शिवम अपनी जान बचाकर घर की तरफ भाग निकला तो बदमाश घर तक उसका पीछा किया। गुहार पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया तो भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक बदमाश को बाइक सहित पकड़ लिया उसके बाद जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित दो बदमाशों को पकड़कर थाने ले गई। सूचना पर पैकोलिया थाने की पुलिस भी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर लेकर चली गई। घटना को लेकर ग्रामीणों और हर्रैया पुलिस में झड़प भी हुई। हर्रैया के एसओ सर्वेश राय ने बताया कि गोलीकांड की घटना संदिग्ध है। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें